महराजगंज: PET परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की खास तैयारी, बस्ती और गाजीपुर के लिए चलेंगी 30 बसें
महराजगंज में पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। बस्ती और गाजीपुर के लिए ...और पढ़ें
-1792920671077_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पीईटी अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम की विशेष तैयारी।
बस्ती और गाजीपुर के लिए 30 अतिरिक्त बसें।
गोरखपुर मार्ग पर भी बसों का सुचारु संचालन।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर के अलावा बस्ती और गाजीपुर मार्ग पर भी बसों की व्यवस्था की गई है। इससे परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
बस्ती और गाजीपुर के लिए 30 बसें लगाईं गई हैं। जिले में रोडवेज की कुल 75 बसें संचालित हैं, जो विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराती हैं। पीईटी परीक्षा को देखते हुए परिवहन निगम ने इनमें से 15 बसें बस्ती और 15 बसें गाजीपुर के लिए लगाई हैं। इसके अलावा गोरखपुर मार्ग पर भी बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
डिपो इंचार्ज रमजान अली ने बताया कि पीईटी परीक्षा को लेकर बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रियों और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम पूरी तरह तैयार है, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
