विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में दोस्त के ससुराल होली खेलने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा घायल

Published: Thu, 05 Mar 2026 07:49 AM (IST)

महराजगंज में होली खेलने दोस्त के ससुराल जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद सीएचसी परतावल में जुटी भीड़। जागरण

दुर्घटना के बाद सीएचसी परतावल में जुटी भीड़। जागरण

HighLights

  1. होली खेलने जा रहे युवक की मौत

  2. अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा

  3. दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल

संवाद सूत्र, परतावल, (महराजगंज)। दोस्त के साथ उसके ससुराल होली खेलने बाइक से जा रहे एक युवक की बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना कप्तानगंज- परतावल मार्ग पर कुर्मी टोला के पास हुई। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखीमा निवासी हीरालाल बुधवार की दोपहर 12:00 बजे अपने ससुराल धरमौली होली खेलने जा रहा था। उसके साथ उसी गांव का निवासी उसका दोस्त जितेंद्र भी था। अभी दोनों बाइक से कप्तानगंज- परतावल मार्ग पर नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर छह आजाद नगर कुर्मी टोला के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

WhatsApp Image 2026-03-04 at 4.43.58 PM

जितेन्द्र चौहान  की फाइल फोटो।


 

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र चौहान उर्फ छोटू चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हीरा लाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि जितेंद्र रोजाना शहर जाकर दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और वही परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच की जा रही है।