महराजगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान कुशीनगर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
महराजगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव।
मृतक की पहचान 19 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने जांच शुरू की, आत्महत्या की आशंका।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। एक युवक का शव बुधवार की सुबह घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवा खुर्द के सीवान में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान विकास सिंह (19) पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम पचाड़, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है।
सुबह 9.30 बजे के करीब ग्रामीण बरवा खुर्द की तरफ टहलने निकले थे।इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके एक युवक के शव पर पड़ी तो वह हैरत में पड़ गए। घटना आग की तरह गांव में फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में घायल युवक की मौत, आरोपियों पर बढ़ाई गई हत्या की धारा
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि विकास तीन मार्च की शाम करीब पांच बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलित कर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
