विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराजगंज में नौवीं की छात्रा से प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:46 AM (IST)

महाराजगंज में एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. प्रधानाचार्य पर नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप।

  2. छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

  3. घटना के बाद छात्रा ने विद्यालय जाना छोड़ दिया है।

जागरण संवाददाता, महाराजगंज। एक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कक्षा नौ की छात्रा से छेड़छाड़ करने और धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से छात्रा विद्यालय नहीं जा रही है। शनिवार को बीएनएस की धारा 180 और धारा 183 के तहत छात्रा कलम बंद बयान भी दर्ज हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। यहां तक पोर्टल पर भी इस मुकदमे का विवरण नहीं दर्ज किया गया है।

छात्रा के पिता ने सदर कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी बेटी एक विद्यालय के हास्टल में रहकर पढ़ाई करती है। 29 सितंबर को प्रधानाचार्य ने उसे अपने कमरे में बुलाया। छात्रा दो अन्य छात्राओं के साथ उनके कमरे में पहुंची। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को बाहर भेज दिया और किशोरी को कमरे में रोक लिया। इसके बाद उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा भी।

पिता का आरोप है कि काफी देर तक बेटी के बाहर नहीं आने पर दोनों छात्राएं दोबारा प्रधानाचार्य के कमरे में पहुंचीं। उन्होंने दोनों को बाहर कर दिया और छात्रा को कमरे में ही रोक लिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर विद्यालय से नाम काटने की धमकी दी। घटना से घबराई छात्रा ने फोन पर अपनी बहन को जानकारी दी। पिता ने बताया कि 29 सितंबर को कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मामले में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है

यह भी पढ़ें- महराजगंज में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत