महराजगंज में अनियंत्रित पिकअप दो बाइकों को रौंदते हुए गड्ढे में पलटी, दो युवक घायल
महाराजगंज में फरेंदा-धानी मार्ग पर एक अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे गड्ढे ...और पढ़ें

HighLights
अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइकों को रौंदा, गड्ढे में पलटी।
रामसजन और रवि यादव गंभीर रूप से घायल।
दोनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, आनंदनगर। अनियंत्रित पिकअप दो बाइकों को रौंदते हुए सड़क से नीचे उतर कर गड्ढे में पलट गई। फरेंदा- धानी मार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे सिधवारी के टोला तुलसीपुर में हुई घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के हड़हवा पचरूखी निवासी रामसजन अपनी बाइक से तथा थाना कैम्पियरगंज के बडुवा निवासी रवि यादव अपनी बुलेट से फरेंदा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान फरेंदा की तरफ से तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने दोनों बाइक सवारों को रौंदते हुए सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई।
घटना में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। जहां रवि यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
