Move to Jagran APP

गांधी नगर में गंदगी का अंबार, जीना दुश्वार

संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से परेशान लोग नाली न होने से सड़क पर पसरा गंदा पानी

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM (IST)
गांधी नगर में गंदगी का अंबार, जीना दुश्वार
गांधी नगर में गंदगी का अंबार, जीना दुश्वार

जागरण संवाददाता, नौतनवा : आदर्श नगर पंचायत सोनौली का वार्ड नंबर छह गांधी नगर गंदगी से कराह रहा है। वार्ड में मुख्य मार्ग के किनारे नाली निर्माण न होने से घरों से निकला गंदा पानी सड़क किनारे या आसपास एकत्र हो रहा है। जलजमाव से दुर्गंध उठ रही है। गंदे पानी से मच्छर पैदा हो रहे हैं। वार्ड में फैले कूड़े-कचरे पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस अव्यवस्था के बीच लोगों जीना दुश्वार हो गया है। नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन वार्ड की अनदेखी कर रहा है।

loksabha election banner

---- वार्ड में जगह-जगह गंदगी का अंबार है। सफाईकर्मी नहीं आते हैं। नाली के पानी की निकासी न होने से समस्या बढ़ गई है। नगर पंचायत के जिम्मेदार समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कमाल खान

--- वार्ड को नगर पंचायत में शामिल हुए तीन वर्ष से भी अधिक समय हो गया है। लेकिन जलनिकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। सड़कों पर भी कूड़े का ढेर लगा रहता है।

वीरेंद्र यादव

---- सबसे अधिक समस्या मुख्य मार्ग के किनारे रहने वालों के लिए है। पक्की नाली का निर्माण नहीं हुआ है। नागरिक स्वयं ही घर से निकले जल की निकासी का जतन कर रहे हैं।

सद्दाम

-- नगर पंचायत प्रशासन गैर जिम्मेदाराना काम कर रहा है। शिकायत के बाद नगर पंचायत द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे वार्ड की जनता परेशान है।

गुफरान खान, सभासद गांधीनगर वार्ड

----

बजट आने के बाद वार्डों में काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल गांधी नगर वार्ड के लिए नाली निर्माण संबंधित कोई बजट संस्तुति नहीं हुई है। प्रस्ताव भेजा गया है।

राजनाथ यादव, ईओ , नगर पंचायत , सोनौली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.