विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में बेटे की हत्या की जानकारी मिलते ही सऊदी से पहुंचे पिता, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:36 AM (IST)

सऊदी अरब में रह रहे पिता रामअचल गुप्ता को बेटे शिवानंद गुप्ता उर्फ विकास की हत्या की खबर सुनकर घर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सऊदी अरब से लौटे पिता ने बेटे को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

  2. छात्र शिवानंद गुप्ता की हत्या की गुत्थी अभी अनसुलझी है।

  3. हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं।

संवादसूत्र, परसामलिक। जिस बेटे को पिता ने बेहतर भविष्य के सपने संजोकर विदेश में रहकर पाला-पोसा, उसी बेटे को आखिरी विदाई देने के लिए उन्हें सऊदी अरब से घर लौटना पड़ा। सिरसिया मशर्की टोला पिपरवास में छात्र शिवानंद गुप्ता उर्फ विकास की हत्या ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गुरुवार की सुबह पिता रामअचल गुप्ता के घर पहुंचने के बाद बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। रोहिन नदी के तट पर बेटे को अंतिम विदाई देते समय स्वजन की आंखें नम हो गईं।

मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव घर पहुंच गया था, लेकिन सऊदी अरब में रह रहे पिता के नहीं पहुंच पाने के कारण अंतिम संस्कार रोक दिया गया था। पिता के आने का इंतजार कर रहे परिवार के लिए ये पल बेहद मुश्किल भरे रहे। गुरुवार की सुबह पिता के पहुंचने पर परिवार ने भारी मन से अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। उधर, हत्या की गुत्थी अब भी अनसुलझी है।

पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। हत्यारोपितों का सुराग लगाने के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी और सर्विलांस सहित चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस सीसी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पिपरवास निवासी शिवानंद सोमवार की शाम घर से निकला था।

मंगलवार की भोर में उसका खून से लथपथ शव पोखरे के समीप खेत में मिला था। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी आरोपित की पहचान हो पाई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में 705 गर्भवती महिलाएं गंभीर एनीमिया की शिकार, 45 हजार से ज्यादा में खून की कमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।