महराजगंज के सासद पंकज चौधरी कोरोना पॉजिटिव
उनकी पत्नी व बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 11:15 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
महराजगंज: महराजगंज के सासद पंकज चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुरुआती लक्षण मिलने के बाद उन्होंने जाच कराई। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी व बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। वर्तमान समय में तीनों लोग दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर होम क्वारंटाइन हैं। सासद ने स्वयं अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जितने भी लोग उनके संपर्क में आए हैं। वह लोग अपनी जाच करा लें। बताते चलें कि बीते दिनों सासद द्वारा पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गया था। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने कहा कि सासद के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना है। मंगलवार को उनके आवास को सैनिटाइज कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें