विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में मायके आई विवाहिता की करंट लगने से मौत, घर में पसरा मातम

Published: Sat, 20 Jun 2026 12:30 PM (IST)

महराजगंज के निचलौल में मायके आई एक विवाहिता की बिजली के पंखे में करंट लगने से मौत हो गई, जिससे ...और पढ़ें

नंदिनी की फाइल फोटो। जागरण

नंदिनी की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. महराजगंज में मायके आई विवाहिता की करंट से मौत।

  2. बिजली के पंखे से करंट लगने पर नंदिनी की मृत्यु।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, परिवार शोकाकुल।

जागरण संवाददाता, निचलौल, (महराजगंज)। करंट से मायके आई विवाहिता की मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई । कोठीभार थाना क्षेत्र के मोजरी गांव निवासी झकरी की पुत्री नंदिनी शनिवार सुबह करीब सात बजे घर में बिजली के बोर्ड से लोहे का पंखा जोड़ रही थी।

इसी दौरान पंखे में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही नंदिनी चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली का कनेक्शन बंद किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। नंदिनी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व गांव बैरी स्थान, थाना पिपरासी, पश्चिमी चंपारण, बिहार में हुई थी।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में शौच के दौरान नहर में गिरे वृद्ध की मौत, परिवार में मातम

वह लगभग एक माह पहले अपने मायके आई हुई थी। उसके पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विवाहिता की असामयिक मृत्यु से माता-पिता समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि करंट लगने से महिला की मृत्यु होने की सूचना मिली है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।