विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में शौच के दौरान नहर में गिरे वृद्ध की मौत, परिवार में मातम

Published: Fri, 19 Jun 2026 05:08 PM (IST)

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में शौच के लिए गए 75 वर्षीय वृद्ध अमेरिका सिंह की नहर में फिसलकर गिरने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. भिटौली में 75 वर्षीय वृद्ध की नहर में गिरकर मौत।

  2. शौच के लिए गए अमेरिका सिंह का पैर फिसला।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी।

संवादसूत्र, भिटौली, (महराजगंज)। शौच के लिए गए एक वृद्ध की नहर में फिसलकर गिरने से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। भिटौली थाना क्षेत्र के बासपार नूतन गांव निवासी अमेरिका सिंह (75) शुक्रवार की भोर में धरमपुर के पास गुजरने वाली देवरिया शाखा नहर के किनारे शौच के लिए गए थे।

इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उनकी तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे बाद सुबह साढ़े चार बजे पिपरा खादर के पास नहर में एक शव उतराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना भिटौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

यह भी पढ़ें- महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत, आधार कार्ड के सहारे स्वजन की तलाश

पहचान होने पर स्वजन को सूचना दी गई। शव देखते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रो पड़े, जिससे माहौल गमगीन हो गया। मृतक के पुत्र राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।