विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत, आधार कार्ड के सहारे स्वजन की तलाश

Published: Thu, 18 Jun 2026 08:40 PM (IST)

महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती एक लावारिस बुजुर्ग की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस आधार कार्ड पर दर्ज ...और पढ़ें

13 जून से जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज। जागरण

13 जून से जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज। जागरण

HighLights

  1. महराजगंज जिला अस्पताल में लावारिस बुजुर्ग की मृत्यु।

  2. मृतक के पास से बेंगलुरु के पते का आधार कार्ड मिला।

  3. पुलिस आधार कार्ड के सहारे स्वजन से संपर्क कर रही।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। एक बुजुर्ग की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बुजुर्ग को लावारिस हालत में भर्ती किया गया था। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड पर नाम पता प्रनब कुमार बसक निवासी बेंगलुरु नॉर्थ, बेंगलुरु’ दर्ज है। आधार कार्ड के सहारे पुलिस स्वजन से संपर्क करने में जुटी है।

13 जून को बुजुर्ग लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर 15 जून को उन्हें मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था।

इलाज के दौरान बुधवार की शाम उनकी मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग अस्पताल में लावारिस अवस्था में भर्ती कराए गए थे। इस संबंध में पहले ही अस्पताल प्रशासन द्वारा सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में बस के पायदान पर खड़े होकर यात्रा कर रहे नेपाली युवक की गिरने से मौत, ओवरब्रिज पर हुई घटना

मृतक के पास से मिले आधार कार्ड में उनका पता ‘केयर ऑफ वी. सुरेश, 518/3 ग्राउंड फ्लोर, एटी स्ट्रीट, यशवंतपुर रेलवे स्टेशन, बेंगलुरु नॉर्थ, बेंगलुरु’ दर्ज है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. एके द्विवेदी ने बताया कि शव को मोर्चरी में सुरक्षित रख दिया गया है। वहीं सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आधार कार्ड में दर्ज पते के आधार पर संपर्क स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है।