विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में लोन के नाम पर 84,500 रुपये की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Published: Sat, 21 Mar 2026 07:11 PM (GMT+05:30)

महराजगंज में लोन दिलाने के नाम पर 84,500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राजकुमार ने ढाई ...और पढ़ें

लोन के नाम पर 84,500 रुपये की ठगी।

लोन के नाम पर 84,500 रुपये की ठगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सिंदुरिया। लोन दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित से 84,500 रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। लगातार प्रयास और समझौते के बाद भी पैसा वापस न मिलने पर आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार अमरुतिया निवासी राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर निवासी सुबाष शर्मा ने लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे 84,500 रुपये ले लिए थे।

आरोप है कि रकम लेने के बाद भी न तो लोन कराया गया और न ही पूरा पैसा वापस किया गया। पीड़ित के मुताबिक, बार-बार मांग करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। काफी दबाव बनाने पर उसने 29,900 रुपये लौटाए, लेकिन शेष रकम देने में लगातार आनाकानी करता रहा।

इस संबंध में राजकुमार ने सात मार्च 2025 को सिंदुरिया थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद 12 मार्च को दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया और 25 अप्रैल तक भुगतान करने की बात तय हुई थी। इसके बावजूद तय समय पर भुगतान नहीं किया गया।

बाद में पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एक बार फिर थाने में समझौते का प्रयास हुआ, लेकिन आरोपी ने रकम नहीं लौटाई। अंततः थक-हारकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुबाष शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार