Move to Jagran APP

स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महराजगंज को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान

उत्तर प्रदेश के हेल्थ डैशबोर्ड के आधार पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जनपद ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त कर महराजगंज का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 12:31 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 12:31 AM (IST)
स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महराजगंज को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान
स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महराजगंज को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान

महराजगंज: कोविड की इस वीभत्स महामारी के बीच जनपद के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के हेल्थ डैशबोर्ड के आधार पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जनपद ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त कर महराजगंज का नाम रोशन किया है। स्वास्थ्य सेवाओं की सुगमता को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से जनपदों की समीक्षा की जाती है। इस डैशबोर्ड में स्वास्थ्य संबंधी कुल 12 बिदु होते हैं, जिनके आधार पर ही प्रदत्त सेवाओं की समीक्षा होती हैं। जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी अरविद श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च 2021 के जारी डैशबोर्ड रैंकिग में जहां मंडल को चौथा स्थान प्राप्त है, महराजगंज प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। मंडल के अन्य जनपद गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर क्रमश: 14, 16 और 62वीं रैंक प्रदेश में अर्जित किया है। डैशबोर्ड में गर्भवती महिलाओं के चार प्रसव पूर्व जांच, एचबीएनसी, हीमोग्लोबिन टेस्टिग और टीकाकरण शतप्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर इस रैंक को प्राप्त करने में मदद किया है। उन्होंने बताया कि हमारी स्वास्थ्य टीम लगातार जनपद की रैंकिग सुधारने के लिए कार्य कर रही है। इससे पूर्व फरवरी 2021 और जनवरी 2021 के जारी रैंकिग में जनपद को क्रमश: छठवां एवं 21वां स्थान प्राप्त हुआ है। विधायक ने सीएचसी का निरीक्षण कर दिए निर्देश

loksabha election banner

महराजगंज: कोरोना के इस दौर में मरीजों का हालचाल लेने के लिए सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचे। जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना। साथ ही बेहतर इलाज व सुविधा के बारे में पीएचसी अधीक्षक डा. ईश्वर चंद्र विद्यासागर से जानकारी ली और उन्हें निर्देशित किया। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता भी जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में जितना हो सके लोग अपना बचाव करें। सरकार की गाइडलाइंस जो जारी हुई है, उसका पालन करें। जिसमें दो गज की दूरी रखने के साथ मास्क जरूर लगाएं। क्योंकि कोरोना पर जीत हम तभी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ में जाने से बचें और समय-समय पर हाथ धुलते रहे। सरकार लगातार इस महामारी में स्वास्थ्य सेवाओं को सही रखने के लिए काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.