महराजगंज में ट्रेडिशनल कारीगरों को मिलेगा सहारा, फ्री बांटी जाएंगी दोना और पॉपकॉर्न मशीनें, लाभ पाने के लिए करना होगा आवेदन
खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग महराजगंज में परंपरागत कारीगरों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क आधुनिक दोना और पॉपकॉर्न ...और पढ़ें
-1778688525414_m.webp)
AI जेनेरेटेड फोटो।
HighLights
परंपरागत कारीगरों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल।
निःशुल्क आधुनिक दोना और पॉपकॉर्न मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग ने जिले के परंपरागत कारीगरों और स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क आधुनिक मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन तथा पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचन्द्र प्रसाद ने बताया कि योजना का लाभ 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासियों को दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड तथा शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ विकास भवन के प्रथम तल स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के कमरा संख्या 49 एवं 52 में 10 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रथम आगत-प्रथम पावत के सिद्धांत पर पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों की सूची विभागीय मुख्यालय लखनऊ भेजी जाएगी। मुख्यालय से मशीनें उपलब्ध होने के बाद चयनित कारीगरों को उनका वितरण किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि यह योजना ग्रामीण युवाओं और पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
