विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

E-20 पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों में असमंजस बरकरार, माइलेज और मेंटेनेंस को लेकर बढ़ी चिंता

Published: Sun, 05 Jul 2026 04:11 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2026 04:25 PM (IST)

सरकार के ई-20 पेट्रोल को सुरक्षित बताने के बावजूद महराजगंज में वाहन चालकों की राय बंटी हुई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सरकार ने ई-20 पेट्रोल को सुरक्षित बताया, भ्रम दूर करने की कोशिश।

  2. महराजगंज में नए वाहन मालिक सहमत, पुराने चालक आशंकित।

  3. इंजन, माइलेज, रखरखाव पर पुराने वाहन चालकों को चिंता।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। सरकार ने ई-20 (20 प्रतिशत इथेनाल मिश्रित) पेट्रोल को सुरक्षित बताते हुए भ्रम दूर करने की कोशिश की है, लेकिन जिले के वाहन चालकों की राय मिली-जुली है। नए वाहन मालिक इसे स्वीकार करने को तैयार हैं, जबकि पुराने वाहनों के चालक इंजन, माइलेज और रखरखाव को लेकर अभी भी आशंकित हैं।

ई-20 (20 प्रतिशत इथेनाल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी स्पष्टीकरण के बाद भी वाहन चालकों के बीच चर्चा जारी है। सरकार का कहना है कि ई-20 पेट्रोल से इंजन को कोई नुकसान नहीं होता और बीमा व वारंटी पर भी असर नहीं पड़ता।

हालांकि जिले के कई वाहन चालकों का कहना है कि सरकार की बात से भरोसा तो बढ़ा है, लेकिन पुराने वाहनों को लेकर स्पष्ट और व्यावहारिक जानकारी अभी भी जरूरी है।


हम तो सामान्य ईधन इस्तेमाल करते हैं। यदि वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद सरकार ई-20 को सुरक्षित बता रही है तो लोगों को उस पर भरोसा करना चाहिए।- ईश्वर चंद्र वर्मा, विस्मिल नगर

ऑटो पुरानी है। डर है कि कहीं पुर्जों या इंजन पर असर न पड़े। सरकार को पुराने वाहनों के लिए अलग दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए ताकि लोग बिना आशंका के ईंधन का उपयोग कर सकें।- रविंद्र यादव, चेहरी

रोजाना लंबी दूरी तय करने वालों के लिए माइलेज बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि ई-20 से ईंधन की खपत बढ़ती है तो उसका सीधा असर आमदनी पर पड़ेगा। सरकार को इस पहलू पर भी ध्यान देना चाहिए।- रमेश यादव, पिपरा खल्ली

इंटरनेट मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सरकार को गांव-गांव और पेट्रोल पंपों पर जागरूकता अभियान चलाकर सही जानकारी देनी चाहिए।- विनोद, पकड़ी