विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में लाखों की लागत से बना मनरेगा पार्क बदहाल, परिसर में उगी झाड़ियां

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:27 PM (IST)

बेलवाघाट में लाखों की लागत से बना मनरेगा पार्क रखरखाव के अभाव में बदहाल पड़ा है, जिससे ग्रामीणों की सार्वजनिक ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. लाखों की लागत से बना मनरेगा पार्क अनुपयोगी।

  2. झाड़ियों, गंदगी और टूटे गेट से रखरखाव पर सवाल।

  3. ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थल की उम्मीदें अधूरी।

संवाद सूत्र, बेलवाघाट। मनरेगा के तहत लाखों रुपये की लागत से बना पार्क अब तक ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। परिसर में उगी झाड़ियां, फैली गंदगी और टूटकर किनारे हुआ लोहे का प्रवेश द्वार पार्क के रखरखाव की स्थिति बयां कर रहे हैं।

सोनबरसा के ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पार्क बनने से गांव में सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा, जहां लोग सुबह-शाम टहल सकेंगे, युवा व्यायाम और बच्चे खेलकूद कर सकेंगे। लेकिन निर्माण के बाद परिसर की अनदेखी से ये उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी हैं। प्रवेश मार्ग पर घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं, जबकि साफ-सफाई का भी अभाव है।

लाखों रुपये खर्च कर बने इस स्थल का उपयोग नहीं हो पाना सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण के बाद रखरखाव पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि परिसर की सफाई और टूटे प्रवेश द्वार की मरम्मत कराकर पार्क को उपयोगी बनाया जा सकता है। उन्हें उम्मीद है कि संबंधित विभाग और अधिकारी इस ओर ध्यान देकर जरूरी काम कराएंगे।

बिजली विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि समस्या का संज्ञान लेकर जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर जांच के बाद सामने आने वाली समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में खुले ट्रांसफॉर्मरों पर कसी जाएगी जाली, 54 लाख की लागत से बनेगा सुरक्षा घेरा