विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, डिजिटल क्रॉप सर्वे से एक माह में कमा सकेंगे 30 हजार रुपये

Published: Tue, 05 May 2026 07:52 PM (IST)

महराजगंज कृषि विभाग ने बेरोजगार युवाओं के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवसर प्रदान किया है, जिससे वे एक महीने ...और पढ़ें

रोजगार का मौका बना डिजिटल क्राप सर्वे। AI जेनेरेटेड फोटो

रोजगार का मौका बना डिजिटल क्राप सर्वे। AI जेनेरेटेड फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, महराजगंज। बेरोजगार युवाओं के लिए कृषि विभाग ने कमाई का नया अवसर उपलब्ध कराया है। जिले में डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य एक मई से शुरू हो चुका है, जो 31 मई तक चलेगा। इस कार्य के माध्यम से इच्छुक व्यक्ति एक महीने में अधिकतम 30 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

कृषि विभाग द्वारा यह सर्वे खसरा आधारित किया जा रहा है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ प्राइवेट लोगों को भी लगाया जा रहा है। इच्छुक लोगों के पास एंड्रायड मोबाइल फोन होना अनिवार्य है। उन्हें संबंधित तहसील और कृषि विभाग से मिलकर अपनी आईडी बनवानी होगी।

आईडी बनने के बाद उनके मोबाइल में एक एप अपलोड किया जाएगा, जिसके जरिए वे डिजिटल क्राप सर्वे कर सकेंगे। सर्वे की प्रक्रिया के तहत संबंधित व्यक्ति को खेत पर जाकर एप के माध्यम से फसल का चयन करना होगा। इससे जुड़े किसान का पूरा विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

विभाग द्वारा एक खसरा के डिजिटल क्राप सर्वे पर 10 रुपये का भुगतान किया जाता है। हालांकि एक व्यक्ति अधिकतम तीन हजार खसरे का ही सर्वे कर सकता है, जिससे एक माह में 30 हजार रुपये तक की कमाई संभव है।

डिजिटल क्राप सर्वे के फायदे

इस प्रक्रिया से सरकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि व अन्य सब्सिडी का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचता है। फसल नुकसान की स्थिति में बीमा क्लेम की प्रक्रिया तेज होती है, और मुआवजा शीघ्र मिलता है। क्रय केंद्रों पर उपज बेचने के लिए बार-बार कागजों के सत्यापन की आवश्यकता नहीं रहती।

जियो फेसिंग व सैटेलाइट इमेज के उपयोग से डेटा में पारदर्शिता और सटीकता आती है, जिससे मानवीय त्रुटियां कम होती हैं और सरकार को हर खेत का रियल टाइम डेटा उपलब्ध हो पाता है।

जायद फसलों के लिए डिजिटल क्राप सर्वे शुरू हो चुका है। इच्छुक व्यक्ति अपनी आईडी बनवाकर इस कार्य से जुड़ सकते हैं और निर्धारित मानदेय प्राप्त कर सकते हैं। -संजीव कुमार, उप कृषि निदेशक।