तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार , दहशत
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा चरगहा में शनिवार शाम तेंदुए द्वारा हमले की सूचना से ग्रामीणों में हडकंप मचा है
महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा चरगहा में शनिवार शाम तेंदुए द्वारा एक बकरी को शिकार बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। तेंदुए के गांव में आने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस मामले में ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि शनिवार शाम ग्रामवासी खदेरू कुशवाहा की झोपड़ी में पीछे से घुसे तेंदुए ने बकरी को शिकार बना लिया। वह बकरी को घसीटते हुए सिवान में चला गया। इस घटना से स्थानीय लोग काफी दहशत है। इस संबंध में डीएफओ मनीष ¨सह ने कहा कि इस घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। शीघ्र ही पूरी घटना से अवगत होकर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।