Move to Jagran APP

शोषितों व गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

समाज के अंतिम व्यक्ति के हित के लिए संघर्षरत रहे कर्पूरी ठाकुर

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:26 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:26 PM (IST)
शोषितों व गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

महराजगंज: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान समाज के लिए किए गए स्व. ठाकुर के संघर्षों को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शोषितों व गरीबों के मसीहा थे। स्व. ठाकुर के मुख्यमंत्रित्व काल और उनके सरकार के किए गए ऐतिहासिक कार्य भारत की जनता के लिए अनुकरणीय है। हम समाजवादियों को सच्चे मन से इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

जिला महासचिव दीनबंधु यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के अंतिम व्यक्ति के हित के लिए सदैव संघर्षरत रहे। वरिष्ठ नेता ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की राजनीति से जनता त्रस्त है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें।

गोष्ठी को वरिष्ठ सपा नेता रामप्रसाद, जगदंबा गुप्ता, अतुल पटेल, विद्रेश कन्नौजिया, चौ. रामकृपाल वर्मा, राममिलन गौंड, राजू देबे, रफीउल्लाह, मदन गोपाल यादव, विद्यासागर यादव, शैलेष श्रीवास्तव, रामनिवास यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

फोटो: 24 एमआरजे: 23

महराजगंज: अपना दल एस के तत्वावधान में चिउरहां रोड पर एक धर्मशाला में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। जिलाध्यक्ष नाथू सिंह पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शोषितों, वंचितों एवं गरीबों के नायक थे। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की। इस अवसर पर अवधराज पटेल, डा. भुवनेश्वर पटेल, देवीलाल चौधरी, गोरख पटेल, श्रवण पटेल, मनोज चौधरी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.