न्याय योजना गरीबों के लिए वरदान : सुप्रिया
विकास के लिए कांग्रेस को चुना जाना जरूरी है। देश भर में समान व्यवस्था लागू कर पार्टी जो नीति बनाती है उसका लाभ नगर व ग्रामीण दोनों क्षेत्र के लोगों को मिलता है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
महराजगंज: विकास के लिए कांग्रेस को चुना जाना जरूरी है। देश भर में समान व्यवस्था लागू कर पार्टी जो नीति बनाती है, उसका लाभ नगर व ग्रामीण दोनों क्षेत्र के लोगों को मिलता है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
उक्त बातें शुक्रवार को सदर क्षेत्र के पकड़ी, रम्हौली, चेहरी, महलगंज, निचलौल नगर पंचायत तथा धानी बाजार, धानी गांव, कानापार आदि गांव में जनसंपर्क के दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है , जो पूर्व में किए गए कार्यों व आगामी नीतियों के भरोसे आगे बढ़ती है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास शून्य है। गांव की जनता बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में है। यदि जनता ने अपना आशीर्वाद देते हुए उन्हें अवसर दिया तो वह विकास को लेकर सदैव तत्पर नजर आएंगी। कांग्रेस ने अपने शासन काल में अभूतपूर्व विकास कराया हैं। गंडक नहर प्रणाली समेत अन्य कार्यों का लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्र, रामप्रसाद गुप्ता, झिनकू चौधरी, अरविद, गोपाल शाही, चंद्रजीत भारती, विराजवीर अभिमन्यु, नूरआलम, विनोद सिंह, एके सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप