महराजगंज में 15 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा, 6410 परीक्षार्थी होंगे शामिल
महराजगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शनिवार को 15 केंद्रों पर होगी। इसमें 6410 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
महराजगंज में 15 केंद्रों पर जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा।
कुल 6410 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे शनिवार को।
परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षा की घड़ी आ गई है। शनिवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 6410 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में परीक्षा के लिए सदर, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल सर्किल के अंतर्गत 15 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कोतवाली क्षेत्र में कार्मल इंटर कॉलेज धनेवा-धनेई में 364 और पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
घुघली के डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में 378, श्यामदेउरवा के पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में 385, पनियरा के रामकुमार इंटर कॉलेज में 557 और सिंदुरिया के निर्मला इंटर कॉलेज मिठौरा में 514 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
इसी तरह फरेंदा सर्किल के एमपी पब्लिक स्कूल आनंदनगर में 523, सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज में 500, जनता इंटर कॉलेज पुरंदरपुर में 260, आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज में 664 और महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी बाजार में 263 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
वहीं, कोल्हुई के आदर्श इंटर कॉलेज परसौना में 550, नौतनवा के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में 280, निचलौल के रामहर्ष इंटर कॉलेज में 470 और कोठीभार क्षेत्र के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार में 402 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य धीरज कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कराई जाएगी। केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।