ईटहिया-मिश्रौलिया सड़क निर्माण की गति धीमी
निचलौल मिश्रौलिया-ईटहिया मार्ग का निर्माण कार्य दो वर्षों पूर्व शुरू हुआ था। इसके लिए सड़क क
निचलौल : मिश्रौलिया-ईटहिया मार्ग का निर्माण कार्य दो वर्षों पूर्व शुरू हुआ था। इसके लिए सड़क को तोड़ कर उसे छोड़ दिया गया था। अब तीन माह पूर्व उस पर गिट्टी डाल दी गई है। बावजूद निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इस सड़क पर सैकड़ों लोग रोज यात्रा करते हैं। तेज धूप में सड़क पर उड़ती धूल व गिट्टी के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि यह सड़क निचलौल मुख्यालय ईटहिया धाम व ठूठीबारी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
बहुआर के कौशल सिंह का कहना है कि अभी तक इस सड़क को पिच नहीं किया गया है। छह किलोमीटर की सड़क को बनाने में कई वर्ष लगने के बाद भी निर्माण अधूरा रहना बेहद चिताजनक व लापरवाही का प्रमाण है। इस सड़क से रोज तहसील मुख्यालय तक यात्रा करने वाले लोग ठीकेदार के मनमानी का शिकार हो रहे हैं। निर्माण शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।
मिश्रौलिया के बोनी शेख ने कहा कि मिश्रौलिया-इटहिया सड़क दो वर्षों से निर्माणाधीन है। यह सड़क निचलौल, मुख्यालय, ईटहिया धाम व ठूठीबारी को जोड़ती है। इसकी बदहाली के कारण साइकिल व बाइक सवार राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसका निर्माण बरसात पूर्व कराया जाना जरूरी है।
-------
ईटहिया मिश्रौलिया मार्ग के निर्माण के लिए जितना धन मिला था। ठीकेदार ने उतना कार्य पूर्ण करा दिया है। चुनाव के कारण धन नहीं मिलने से कई नवनिर्माण कार्य रुका है। धन मिलते ही कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि
--
सफाईकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल सीडीओ से मिला, सौंपा ज्ञापन
महराजगंज: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी से मिला। इस दौरान उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों के पेरोल पर खंड विकास अधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के आदेश को वापस लिया जाए। पेरोल पूर्व की भांति सहायक विकास अधिकारी पंचायत के हस्ताक्षर से ही जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को प्रेषित किया जाए। सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिलाया जाए। वेतन विसंगति की समस्या का भी समाधान कराया जाए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला मंत्री रामजीत जिला संरक्षक सत्येन्द्र कुमार दूबे, पारस नाथ, गिरजेश मद्धेशिया, अशोक खरवार, जय प्रकाश यादव उपस्थित रहे।