Move to Jagran APP

छाया रहा संगठन की मजबूती का मुद्दा

महराजगंज : यूथ कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय पर रविवार को लोकसभा अध्यक्ष विराज वीर अभिमन्यु की अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:25 PM (IST)
छाया रहा संगठन की मजबूती का मुद्दा

महराजगंज : यूथ कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय पर रविवार को लोकसभा अध्यक्ष विराज वीर अभिमन्यु की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती का मुद्दा छाया रहा। पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष पांच हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं और कांग्रेस की नीतियां बता कर अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। सेवादल के जिलाध्यक्ष निठुरी ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन मजबूत होते हैं। इसलिए संगठन को और विस्तार देने व नए सदस्य बनाने से कांग्रेस मजबूती से उभरेगी। प्रदेश सचिव ने विनोद ¨सह ने बताया कि आज दो दर्जन नए सदस्य बनाए गए हैं। कल से सदस्यता अभियान को और गति दी जाएगी। सभी की सहमति से शिव प्रताप चौहान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में इसराइल अंसारी व विशाल ¨सह को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बृज किशोर, अतुल यादव, भागीरथी, जितेंद्र, चंदन प्रसाद, हमीदुल्लाह, संदीप चौहान, विजय प्रसाद, अब्दुल खान, मनीष, अर्जुन पासवान, मुहम्मद आलम, सरताज आलम, जगदीश यादव, अवधेश गुप्त, संतोष पांडेय, राहुल ¨सह, भीष्म त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.