विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक माह पहले दुबई से निकला शख्स नही पहुंचा घर, परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार

Published: Fri, 13 Feb 2026 08:59 PM (IST)

बृजमनगंज की अंजनी यादव ने दुबई में लापता पति अखिलेश यादव के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ...और पढ़ें

एक माह पूर्व दुबई से घर के लिए निकला शख्स नही पहुंचा घर।

एक माह पूर्व दुबई से घर के लिए निकला शख्स नही पहुंचा घर।

HighLights

  1. दुबई में भारतीय कारपेंटर अखिलेश यादव एक माह से लापता।

  2. पत्नी अंजनी यादव ने सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी।

  3. एजेंट ने जवाब देना बंद किया, परिवार गहरे सदमे में।

जागरण संवाद, कोल्हुई। बृजमनगंज क्षेत्र के गोपालपुर टोला महाव की एक महिला ने दुबई में पति के लापता होने पर सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। चौक थाना क्षेत्र के अराजी जगपुर निवासी अखिलेश यादव को करीब आठ माह पूर्व गोरखपुर के एक एजेंट के माध्यम से कारपेंटर के काम के लिए दुबई भेजा गया था।

पत्नी अंजनी यादव के अनुसार, दुबई में काम के दौरान अखिलेश ने फोन पर बताया था कि वेतन समय से नहीं मिल रहा और खाने-पीने में भी कठिनाई हो रही है, इसलिए वह घर लौटना चाहता है।

छह जनवरी को वह अन्य दस लोगों के साथ एयरपोर्ट के लिए निकला, लेकिन रास्ते में वहां की पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया। बाद में साथ गए नौ लोग तो घर लौट आए, मगर अखिलेश का एक माह बाद भी कोई पता नहीं चल सका। अखिलेश से तब से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

पत्नी अपने तीन मासूम बच्चों- जानकी (10 वर्ष), आरव (5 वर्ष) और छह माह की दुधमुंही बच्ची के साथ दर-दर भटक रही है। दुबई भेजने वाले एजेंट से संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सुनवाई न होने से परिवार चिंतित है। पत्नी ने विदेश मंत्रालय व जनप्रतिनिधियों से पति को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में सरकारी भवनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुल‍िस ने छह को क‍िया गिफ्तार