विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, महराजगंज में खाद गड्ढे की भूमि पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर

Published: Wed, 14 May 2025 07:20 PM (IST)

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में खाद गड्ढे की भूमि पर अवैध रूप से चल रहे एक मदरसे को राजस्व विभाग ...और पढ़ें

खाद गड्ढे की भूमि पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर। (तस्वीर जागरण)
खाद गड्ढे की भूमि पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर। (तस्वीर जागरण)

जागरण संवाददाता, महराजगंज। काेल्हुई क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरैची टोला सेमरहनी में खाद गड्ढे की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर संचालित हो रहे मदरसे काे बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया है। संबंधित भूमि के कुछ हिस्से पर मदरसा का भवन बना हुआ था।

वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से सटे 15 किमी क्षेत्र में अवैध कब्जा कर बनाए गए धर्मस्थलों व मदरसों की जांच हो रही है। इसी जांच के क्रम में बुधवार को फरेंदा उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, तहसीलदार वशिष्ट कुमार वर्मा व कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद सिंह की टीम मौके पर पहुंची।

पूर्व में ही दिया गया था नोटिस

पूर्व में दिए गए नोटिस के क्रम में भूमि की पैमाइश शुरू कर दी गई। पैमाइश के बाद टीम ने मौके पर पाया कि संबंधित मदरसा खाद गड्डढे की भूमि पर बना हुआ है। जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने खाद गड्ढे की भूमि पर बने मदरसे को बुलडोजर से गिरवा दिया।

उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। अन्य मामलों में भी कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें- Bulldozer Action: गाजियाबाद में 50 बीघा जमीन पर जमकर गरजा बुलडोजर, चंद घंटों में ध्वस्त किए आशियाने