गोरखपुर बर्फी देवी हत्याकांड: महराजगंज के गांव में मातम, चार बच्चे हुए बेसहारा
गोरखपुर में बर्फी देवी हत्याकांड का खुलासा होने के बाद महराजगंज के रामपुरमीर गांव में मातम पसरा है। इस घटना ...और पढ़ें

सोमवार शाम घर से निकली थी बर्फी देवी। जागरण
HighLights
गोरखपुर बर्फी देवी हत्याकांड से रामपुरमीर गांव में शोक।
चार मासूम बच्चे मां को खोकर हुए बेसहारा।
पति बेंगलुरु में मजदूरी करते, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर।
संवाद सूत्र , सिंदुरिया, महराजगंज। गोरखपुर में हुए चर्चित बर्फी देवी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना के बाद महराजगंज के सिंदुरिया क्षेत्र स्थित रामपुरमीर गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग अब भी इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
उधर चारों किशोर इस पूरे मामले को लेकर बेसुध हैं, कि आखिर हुआ क्या। खबर है कि बर्फी देवी सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से निकली थीं। परिवार वालों को लगा कि वह किसी काम से गई हैं, लेकिन अगले दिन उनकी हत्या की खबर पहुंचते ही स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका के चार मासूम बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं।
सबसे बड़े बेटे अनिल (15), बेटी झिनकी (13), गूधनी (11) और सबसे छोटा बेटा प्रेमसागर (सात) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं बच्चों को संभालने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन मां को खोने का दर्द उनकी आंखों से साफ झलक रहा है।
यह भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय वाहनों के लिए नए नियम, साल में सिर्फ 30 दिन की अनुमति
ग्रामीणों ने अनुसार, मृतका के पति मोतीचंद बेंगलुरु में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह बदहवास हो गए। गांव वालों के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार अब गहरे संकट में आ गया है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बर्फी देवी के शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं।
