फसल हमारी, दाम तुम्हारा नहीं चलेगा : प्रवीण तोगड़िया
महराजगंज शनिवार को महराजगंज जिले के हरखपुरा में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हि
महराजगंज: शनिवार को महराजगंज जिले के हरखपुरा में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन बाहरी आक्रांताओं ने इसे लूटकर छिन्न-भिन्न कर दिया। आयोध्या, मथुरा व काशी के मंदिरों को तोड़ने वाले आततायियों ने अंत में भारत के भी टुकड़े कर दिए। अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद अब उनकी मंशा है कि देश में रामराज्य की स्थापना हो। महराजगंज जिले के हरखपुरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि देश में दस करोड़ युवा बेरोजगार हैं। तीन लाख किसानों ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली है। ऐसे में रामराज्य की कल्पना साकार होती नहीं दिख रही है। उन्होंने मंच से ही नारा बुलंद किया कि फसल हमारी, दाम तुम्हारा नहीं चलेगा-नहीं चलेगा। कार्यक्रम के आयोजक व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अमित पांडेय ने कहा कि प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में युवा संगठित होकर रामराज्य की परिकल्पना को साकार करेंगे। मंदिर आंदोलन में श्री तोगड़िया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव तक प्रवीण तोगड़िया का संदेश पहुंचा। एक बार फिर हम रामराज्य का सपना साकार कर देश को सोने की चिड़िया बनाएंगे। इस अवसर पर सुभाष चंद्र पांडेय, ईश्वर शरण पांडेय, धीरज तिवारी, अमृत जायसवाल, अमरनाथ तिवारी, नागेंद्र कुमार, दीपक मिश्र उपस्थित रहे।