धान क्रय केंद्र शुरू कराने के लिए धरने पर बैठे किसान
पीसीएफ केंद्र के पिछले तीन वर्षों से बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी पर उसे तत्काल शुरू कराने की मांग लेकर शुक्रवार को एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने क्रय केंद्र पर धरना दिया। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दिया है कि आगर केंद्र जल्द शुरू नहीं किया गया तो आर- पार की लड़ाई की जाएगी।
महराजगंज: सिसवा क्षेत्र के कोठीभार में स्थित पीसीएफ केंद्र के पिछले तीन वर्षों से बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी पर उसे तत्काल शुरू कराने की मांग लेकर शुक्रवार को एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने क्रय केंद्र पर धरना दिया। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दिया है कि आगर केंद्र जल्द शुरू नहीं किया गया तो आर- पार की लड़ाई की जाएगी। राजन विश्वकर्मा ने कहा कि यह केंद्र पिछले तीन वर्षों से बंद है। जिससे किसानों को धान- गेहूं तौल कराने के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। खाद के लिए प्राइवेट दुकानों पर ज्यादा मूल्य पर खाद लेना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया , लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरना की सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी को धरनारत किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र सौंप कर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान अजय सिंह, टिकू मिश्र, आदिश, गुड्डू वर्मा, दीपक, रामकेवल, सूरज, नीरज, कल्पतरु, कबूतरा देवी, अनिरुद्ध प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास, गिनाई उपलब्धियां
भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सोच विकास की है और इसी सोच को लेकर सरकार विकास के नित नए आयाम रच रही है। हर क्षेत्र में देश व प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए विकास की योजनाएं लाई जा रही है। जिससे देश की जनता खुशहाल रहे। सरकार सभी जाति धर्म व वर्गो के लिए काम कर रही है। उक्त बातें शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फरेंदा- महराजगंज मार्ग से चौरसिया टोला तक मार्ग के शिलान्यास के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मंडल अध्यक्ष डब्बू सिंह, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय, नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य लालजी कन्नौजिया, तौलन यादव, रामप्रताप यादव, गुड्डू यादव, गणेश निषाद, रविन्द्र सिंह, कौशल सिंह, राधे यादव, सुरेंद्र चौरसिया, दूधनाथ यादव, बैजनाथ यादव, डा. दिनेश चौरसिया, राजदेव यादव, सोनू कन्नौजिया, राजन सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, आमिर उस्मानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष ने जरूरतमंदों में वितरित किया शाल व कंबल
नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय से ठंड को देखते हुए 269 जरूरत मंदों में कंबल व शाल वितरित किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती ठंड में बहुत से ऐसे लोग हैं जिसके पास ओढ़ने के लिए सुरक्षित कपड़ा नहीं है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शाल व कंबल बांटा गया है। शाहनवाज खान, बंटी पांडेय, खुर्शेद आलम, सुनीता देवी, रंजना देवी, फूलमती देवी, सोनमती देवी, विमला देवी, सरोज, लक्ष्मी देवी, रमावती देवी आदि मौजूद रहे।