Move to Jagran APP

केंद्रों पर महज 30 क्विंटल धान की हुई खरीद

साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फिलहाल धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। शासन-प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी जिले में अब तक महज 30 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है। किसानों को उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से जिले की 107 क्रय केंद्रों पर धान खरीद एक नवंबर से शुरू हो गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:30 PM (IST)
केंद्रों पर महज 30 क्विंटल धान की हुई खरीद
केंद्रों पर महज 30 क्विंटल धान की हुई खरीद

महराजगंज: साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फिलहाल धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। शासन-प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी जिले में अब तक महज 30 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है। किसानों को उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से जिले की 107 क्रय केंद्रों पर धान खरीद एक नवंबर से शुरू हो गई हैं। इन केंद्रों पर 173700 ¨क्वटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया। विभाग द्वारा क्रय केंद्रों पर बोरा, कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना, किसानों की सुख सुविधा आदि की सुमचित व्यवस्था भी कराई गई, लेकिन समितियों के कर्मचारियों के आंदोलन से खरीद लड़खड़ा गई है।अधिकतर क्रय केंद्र बंद रह रहे हैं। यह सच्चाई अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में भी सामने आई है। समितियों के बंद रहने से किसान अपना धान जल्द से जल्द साहूकारों और बिचौलियों को ही बेचना मुनासिब समझ रहे हैं। हालांकि सरकार ने किसानों को लुभाने के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष समर्थन मूल्य में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए 1750 रुपये घोषित किया। लेकिन यह बढ़ा समर्थन मूल्य भी किसानों को रास नहीं आ रहा है और अपना धान क्रय केंद्रों पर बेचने से कतरा रहे हैं। किसान जल्दी पैसा खाली करने की गरज से साहूकारों व बिचौलियों को ही अपना धान बेच रहे हैं और तो और वह क्रय केंद्रों पर धान की नमी, कंकड़ आदि के पचड़े में भी नहीं पड़ना चाहते हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार ¨सह ने कहा कि धान खरीद की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से धान क्रय केंद्रों पर 21 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह प्रत्येक सप्ताह में दो दिन निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे, तदोपरांत कार्रवाई की जाएगी। किसान निश्चित होकर अपने धान को क्रय केंद्रों पर बेचें। बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। किसी प्रकार की असुविधा हो तो अवगत कराएं, समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

--------------------

हाइलाइटर

कुल क्रय केंद्र-112

-खाद्य विभाग 12

-पीसीएफ 48

-यूपीएग्रो 3

-कर्मचारी कल्याण निगम 8

-एनसीसीएफ 8

- पीसीयू 21

- भाखवि. 2

- पंजीकृत किसान 11742

- धान खरीद का लक्ष्य 1,73,700 मीट्रिक

- उपलब्ध बोरे- 1814000


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.