बालाजी की कृपा से दूर होता है संकट
कार्यक्रम के दूसरे दिन महंत डा. दिनेश कुमार ने कहा कि बालाजी हनुमान की कृपा से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है।
महराजगंज: बृजमनगंज कस्बे के ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में शनिवार को श्रीबालाजी धाम हांसी के महंत डा. दिनेश कुमार के द्वारा अदालत एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें दो दिवसीय दिव्य अदालत का आयोजन किया गया। क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालुओं का दिव्य अदालत में दैहिक, भौतिक एवं दैविक संकटों का स्थाई तौर पर निश्शुल्क निवारण किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन महंत डा. दिनेश कुमार ने कहा कि बालाजी हनुमान की कृपा से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है। साधु-संत मात्र ईश्वर व मनुष्य के बीच की कड़ी हैं। हमें ईश्वर पर विश्वास करना चाहिए। अनुभव से ही ईश्वर की अनुभूति होती है। प्राणि मात्र का संकट इसी से दूर हो जाएगा। हमें अपने धर्म पर गर्व महसूस करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक दिवान चंद, दिलीप चौधरी, अजय शंकर सिंह, रूपनारायण, राम कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक चौधरी, आर्यन जायसवाल, सुभाष जायसवाल, लालचंद जायसवाल, संतोष राय, आस्था जायसवाल सहित आसपास के गांवों के लोग उपस्थित रहे।