Move to Jagran APP

बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई स्मार्ट सिटी की झलक

विज्ञान के अलावा सामाजिक विज्ञान सामान्य ज्ञान अंग्रेजी हिदी गणित व कंप्यूटर से जुड़ी प्रदर्शनी भी आकर्षित कर रही थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 11:49 PM (IST)
बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई स्मार्ट सिटी की झलक

महराजगंज: नगर स्थित मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रोजेक्ट के जरिये नौतनवा को स्वच्छ, स्वस्थ और स्मार्ट सिटी बनाने की झलक दिखाई। वहीं नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए नए आइडिया को प्रदर्शित किया। इसके साथ मानव जीवन के लिए जरूरी बिजली, पानी सहित अन्य चीजों को संरक्षित करने की नसीहत दी। विज्ञान के अलावा सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, हिदी, गणित व कंप्यूटर से जुड़ी प्रदर्शनी भी आकर्षित कर रही थी। प्रधानाचार्य जितेश सिंहा ने बेटी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए दहेज प्रथा बंद करने की बात कही। शिक्षक सन्नी सिंह, अमित पाठक, सुनीता सिंह, रविद्र सिंह, रक्षा थापा, सामरीन, संजय कांत त्रिपाठी, सत्य प्रकाश भारद्वाज, कनकलता श्रीवास्तव, भालेंदु शुक्ला, कपिल देव चौरसिया, वेद प्रकाश मिश्रा, रवि त्रिपाठी, राहुल सिंह, विनोद जयसवाल, ब्रजेश पांडेय आदि ने बच्चों के प्रयास की सराहना की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.