श्यामदेउरवा थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण
मालखाना बंदीगृह अपराध रजिस्टर आदि की जानकारी ली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:09 AM (IST)
महराजगंज: श्यामदेउरवा थाने में रविवार को एडिशनल एसपी आशुतोष शुक्ला ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद कार्यालय में पहुंच कर उन्होंने बीट की जानकारी ली।
कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि यहां पर रिकाडिग होती है, लेकिन दिखाई नहीं देता, जिसे ठीक करने का आदेश दिया। मालखाना ,बंदीगृह, अपराध रजिस्टर आदि की जानकारी ली। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह , एसआइ अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें