नपं प्रशासन ने बेसहारा पशुओं को भेजा गो सदन
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश पर रविवार को अभियान के तहत नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नियुक्त सफाई नायक शब्बीर अहमद की टीम ने नगर अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया की अगुवाई में अभियान के दूसरे दिन 25 बेसहारा पशुओं को सुरक्षित पकड़कर जिला गो सदन मधवलिया को भेज दिया है।
महराजगंज: जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश पर रविवार को अभियान के तहत नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नियुक्त सफाई नायक शब्बीर अहमद की टीम ने नगर अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया की अगुवाई में अभियान के दूसरे दिन 25 बेसहारा पशुओं को सुरक्षित पकड़कर जिला गो सदन मधवलिया को भेज दिया है। आदर्श नगर पंचायत निचलौल के अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया ने बताया कि सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर अभियान के दूसरे दिन मधवलिया गोसदन भेजने का क्रम जारी है, आज तीन ट्रैक्टर ट्रालियों में 25 पशुओं को पकड़वाकर गो सदन मधवलिया भेज दिया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक जकउल्लाह खान, कर्मचारी अनस सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।