विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

¨हदुओं की अस्मिता से जुड़ा है राम मंदिर निर्माण

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Nov 2018 11:05 PM (IST)

विकास क्षेत्र सिसवा के ग्राम सभा बड़हरा महंत प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को संत समाज की हुई बैठक ...और पढ़ें

¨हदुओं की अस्मिता से जुड़ा है राम मंदिर निर्माण
¨हदुओं की अस्मिता से जुड़ा है राम मंदिर निर्माण

महराजगंज: विकास क्षेत्र सिसवा के ग्राम सभा बड़हरा महंत प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को संत समाज की हुई बैठक में राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलला की मंदिर निर्माण को आवश्यक रूप से बनवाने हेतु संतों ने हुंकार भरते हुए कहा कि मंदिर निर्माण ¨हदुओं की अस्मिता से जुड़ा हुआ है। बैठक को संबोधित करते हुए महंत संकर्षण रामानुज दास ने कहा कि मुगलबाद शाहो ने अपनी बर्बरता पूर्ण कार्य शैली की बदौलत भगवान राम के गर्भ गृह में मस्जिद का निर्माण कर ¨हदुओं की भावनाओं ,आस्था के साथ खिलवाड़ किया था, जो अब कत्तई बर्दाश्त लायक नहीं है। प्रमाण होने के बावजूद फैसला न कर अड़चने पैदा की जा रही है। सरकार को अध्यादेश लाकर अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संत समाज बैठा नहीं रहेगा। मंदिर का निर्माण हर हाल में आवश्यक है , जो हिन्दू,संत समाज की अस्मिता से जुड़ा हुआ है। बैठक में अयोध्या के महंत श्रीधराचार्य, महंत अनंताचार्य, महंत वासुदेवाचार्य, महंत रंग रामानुज दास, महंत रामकृष्ण रामानुज दास, महंत बालकृष्ण रामानुज दास, महंत रंगनाथ रामानुज दास, माधवाचार्य, पुरुषोत्तमाचार्य , पुजारी दुर्गेश मिश्रा आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।