पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
शनिवार को क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित स्थित पं0राम अधीन दीक्षित महाविद्यालय के परिसर में पर्यावरण संरक्षण को गति प्रदान करते हुए आम के 11 किस्म के पौधों को रोपण किया गया।
महराजगंज: शनिवार को क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित स्थित पं0राम अधीन दीक्षित महाविद्यालय के परिसर में पर्यावरण संरक्षण को गति प्रदान करते हुए आम के 11 किस्म के पौधों को रोपण किया गया। स्वर्ण रेखा, चौसा, बारहमासी, कपूरी, दशहरी, आलटाइम, रूमानी, आम्रपाली, गिरि बांबे, गौरजीत व सफेदा आम का रोपण किया गया । संस्था के प्राचार्य प्रदीप कुमार यादव ने पौधरोपण के पूर्व पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया तथा कहा कि प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित करना आज की जरूरत है। सबको अपनी खाली पड़ी भूमि में पौधों को रोपने के साथ-साथ उनको संरक्षित भी करना चाहिए। जिन्होंने पौधों को परिसर में रोपा है , उन्हें उनकी देखभाल भी करनी है। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान अंगिरा, गुंजन, प्रियंका, सूरज, डाली, नीलम, अफसाना, बबली, लक्ष्मी, मनीषा के साथ महाविद्यालय परिवार के अजय यादव, सूर्यनारायण, मेनका पटेल, शना परवीन, विवेक मौर्या, विवेक तिवारी, प्रबंधक अंजनी कुमार दीक्षित, सिद्धार्थ दीक्षित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।