गांव की दशा सुधारने के लिए मुख्यमंत्री से की मांग
ब्लाक क्षेत्र मिठौरा के राजस्व ग्रामसभा मुजहना बुजुर्ग में आज भी समस्याओं का अंबार है। इससे यहां के लोगों को राजस्व ग्राम होने का वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। गांव निवासी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से गांव की समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके निदान की मांग की है।
महराजगंज: ब्लाक क्षेत्र मिठौरा के राजस्व ग्रामसभा मुजहना बुजुर्ग में आज भी समस्याओं का अंबार है। इससे यहां के लोगों को राजस्व ग्राम होने का वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। गांव निवासी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से गांव की समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके निदान की मांग की है। सीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि करीब पांच हजार आबादी वाले इस गांव को जाने के लिए रोड नही है। बारिश में तो यह समस्या और गंभीर हो जाती है। गांव में एक ओवरहेड टैंक बना है जो हमेशा ही बंद रहता है। बीते एक माह से इससे जलापूर्ति ठप है। जर्जर विद्युत लाइनें अक्सर टूटकर गिर जाती हैं। जिससे आपूर्ति बाधित बनी रहती है। यहां के शौचालयों की दशा काफी दयनीय है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश में गांव के मार्गों पर कीचड़ बना रहता है।