सुरक्षा घेरे में रहेगा कलेक्ट्रेट परिसर
नामांकन कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। छत्रपति साहूजी तिराहे पर बैरिकेडिग करा दी गई है। इस तिराहे से किसी भी वाहन को कलेक्ट्रेट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। विकास भवन और दीवानी न्यायालय जाने के लिए लोगों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आवास से होकर गुजरना होगा।
महराजगंज: नामांकन कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। छत्रपति साहूजी तिराहे पर बैरिकेडिग करा दी गई है। इस तिराहे से किसी भी वाहन को कलेक्ट्रेट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। विकास भवन और दीवानी न्यायालय जाने के लिए लोगों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आवास से होकर गुजरना होगा। इस तिराहे पर एक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 24 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर एक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 12 व नामांकन कक्ष के बाहर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 18 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। नामांकन जुलूसों की सुरक्षा के लिए तीन थानाध्यक्ष व तीन दर्जन पुलिस कर्मी चलेंगे। मुख्य द्वार से ही प्रत्याशी व प्रस्तावक को नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के दोनों मार्गों पर पीएसी की दो कंपनी सोमवार को सुबह आठ बजे तैनात कर दी जाएगी और कलेक्ट्रेट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा।