दोपहर में तेज धूप, शाम को बिगड़ा मौसम का मिजाज
मंगलवार को तेज धूप से लोगों को राहत मिल गई। शाम को जिले में हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में गर्मी से लोग खासे परेशान थे। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया था लेकिन शाम को हुई बरसात के बाद लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए।
महराजगंज:
मंगलवार को तेज धूप से लोगों को राहत मिल गई। शाम को जिले में हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में गर्मी से लोग खासे परेशान थे। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया था , लेकिन शाम को हुई बरसात के बाद लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। बाजार में अचानक चहल- कदमी बढ़ गई। आमजन के लिए राहत की ये बूंदें किसानों के लिए आफत से कम नहीं थी। मंगलवार दोपहर को सूर्य की तपिश के साथ ही तापमान बढ़ रहा था। शहर के लोग गर्मी से परेशान थे। जिसकी की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर बारह बजे से लेकर शाम तीन बजे तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी। करीब तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक आसमान में बादल छा गए। थोड़ी देर बाद रिमझिम बरसात शुरू हो गई। करीब पंद्रह मिनट तक हल्की बरसात ने लोगों को काफी राहत दी। शाम होते ही मौसम सुहाना हो गए। घरों में कैद लोग अचानक सड़क पर आ गए। सड़कों और बाजार में रौनक बढ़ गई। वहीं दूसरी तरफ से इस बरसात ने किसानों को काफी निराश किया। गेहूं की मढ़ाई के दौरान आफत की बरसात से किसान काफी चितित थे। कई खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे कंबाई मशीन खड़े हो गए। अब मौसम के सामान्य होने का किसान इंतजार कर रहे हैं ।