निरीक्षण कर डीएम ने सत्यापन की जानी हकीकत
शनिवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने पुरानी तहसील में निरीक्षण कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत चल रहे सत्यापन के फी¨डग कार्य की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने लेखपाल लोकपति त्रिपाठी
महराजगंज: शनिवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने पुरानी तहसील में निरीक्षण कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत चल रहे सत्यापन के फी¨डग कार्य की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने लेखपाल लोकपति त्रिपाठी से फी¨डग के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि फी¨डग कार्य में पारदर्शिता के साथ तेजी लाएं। योजना के बारे में जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि लघु एवं सीमांत कृषकों के परिवारों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के माध्यम से दिया जाए। यह धनराशि चार-चार महीने के अंतराल में दो रुपये की तन किस्तों में दी जानी है। योजना दिसंबर से लागू कर दी गई है। 31 मार्च तक दो हजार रुपये की किस्त कृषक परिवारों के बैंक खातें में भेजी जाएंगी। जिले में अब तक 1200 कृषकों ने आनलाइन फी¨डग कराई हैं।