एकजुटता से ही साहू समाज का विकास संभव
महराजगंज: एकजुटता से ही साहू समाज का विकास संभव है। समाज के लोग लोग संगठन की नीतियों से सभी को अवगत
महराजगंज: एकजुटता से ही साहू समाज का विकास संभव है। समाज के लोग लोग संगठन की नीतियों से सभी को अवगत कराएं तथा संख्याबल बढ़ाने का कार्य करें। ऐसा कर ही हम अपनी राजनीतिक सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। यह बातें रविवार को साधन सहकारी समिति परिसर में आयोजित समाज की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जवाहर लाल साहू ने कही। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को संगठन से जोड़ने की पहल की जाए। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास के लिए समग्र प्रयास की आवश्यकता है। सभी पूरी उर्जा से जुट जाएं। सर्वसम्मत से उदयराज साहू को पनियरा ब्लाक का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने तथा संचालन रामशरन साहू ने किया। इस दौरान राकेश गुप्ता, रेनू गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, विजय गुप्ता, श्यामसुन्दर गुप्ता, रामहरी गुप्ता, रामकिशुन गुप्ता, रामकेश गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त किया।