नेपाल में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी बुधवार को तीज पर्व की खूब धूम रहीं। यहां तीज को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है। निराजल व्रत रह कर सुहागन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की मन्नत मांगी और भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की।
महराजगंज: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी बुधवार को तीज पर्व की खूब धूम रहीं। यहां तीज को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है। निराजल व्रत रह कर सुहागन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की मन्नत मांगी और भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की।
बुधवार को व्रती महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं ने जगह-जगह आयोजित तीज नृत्य में भाग लिया। भैरहवा, बुटवल व बेलहिया कस्बे में तीज पर्व पर काफी चहल-पहल तथा उत्साह देखने को मिला। चौक-चौराहों पर भी लोकगीत के साथ-साथ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्व के क्रम में कल सभी व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ अपने मायके जाएंगी, जहां तरह-तरह के लजीज भोजन बनेंगे। इस मौके पर शारदा मल्ल, ज्योति श्रेष्ठ, सरिता उपाध्याय, अनुपमा बज्राचार्य, गरिमा त्रिपाठी, सुमित्रा देवी, मधु आचार्य, पवित्रा व मनु आचार्य आदि व्रती महिलाओं ने बताया कि यह पर्व नेपाली महिलाओं के लिये सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। महिलाएं पति के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करती हैं।