अर¨वद मिश्र अध्यक्ष, शैलेंद्र श्रीवास्तव बने मंत्री
दीवानी न्यायालय फरेंदा के सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ।
महराजगंज: दीवानी न्यायालय फरेंदा के सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें अर¨वद मिश्रा को अध्यक्ष व शैलेंद्र श्रीवास्तव को मंत्री पद के लिए चुना गया। निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष विनोद चंद्र मणि त्रिपाठी, देवता पांडेय, डीएन मिश्रा, जेपी त्रिपाठी व अब्दुल मजीद खां की देखरेख में संपन्न हुआ। अर¨वद मिश्रा ने 66 मत पाकर जीत दर्ज किया। मंत्री पद के लिए शैलेंद्र श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, हरिओम श्रीवास्तव ने दावेदारी किया। जिसमें शैलेंद्र श्रीवास्तव 55 मत पाकर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार दुबे ने 55 वोट पाकर अश्वनी पाठक को मात दिया। वरिष्ठ कोषाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, कनिष्ठ कोषाध्यक्ष ब्रम्हानंद मिश्रा, ओंकार मौर्य को चुना गया, चुनाव में कुल 96 मतदाता थे। जिसमें 94 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। इस अवसर पर रामनरायन शुक्ला, डीएन चतुर्वेदी, राम सहाय गुप्ता, ओपी पांडेय, प्रेम ¨सह, अजीत मणि त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, अनिल पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।