Move to Jagran APP

464 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी कटी

शासन के नए फरमान के बाद जिले के 464 होमगार्ड जवानों की दीपावली फीकी हो गई है। इन जवानों की लगने वाली ड्यूटी रोक दी गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 11:11 PM (IST)
464 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी कटी

महराजगंज :

loksabha election banner

शासन के नए फरमान के बाद जिले के 464 होमगार्ड जवानों की दीपावली फीकी हो गई है। इन जवानों की लगने वाली ड्यूटी रोक दी गई हैं। अब रोस्टर के जरिये होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगेगी। सरकार के इस फैसले को लेकर होमगार्ड के जवानों में आक्रोश हैं।

जिले में 933 होमगार्ड जवान हैं। जिनकी विभिन्न जगहों पर ड्यूटी लगाई जाती है। सबसे अधिक ड्यूटी पुलिस महकमे में लगती है। तीन सौ से अधिक पुलिस जवान विभिन्न थाना, यातायात, सुरक्षा व पेशी में लगाए गए हैं। जबकि यूपी 100 में अकेले 115 जवानों की तैनाती रहती है। प्रशासनिक महकमे में करीब सौ से अधिक जवानों की तैनाती होती है। अधिकतर को ड्यूटी मिल जाती है। नए फरमान के बाद अचानक 464 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी घट गई है। जिला होमगार्ड कमांडेंट अधिकारी देवानंद ने कहा कि नए फरमान के बाद अचानक 464 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी घट गई है।

-----

फोटो-16एमआरजे-17

परिचय-दिग्विजय नाथ पांडेय

नए फरमान से परेशानी बढ़ गई। अब महीने में ज्यादा ड्यूटी नहीं मिल पाएगी। अधिकतर होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं। वैसे ही ड्यूटी कम मिल पा रही थी।

दिग्विजय नाथ पांडेय

-----

फोटो-16एमआरजे-18

परिचय-अर्जुन विश्वकर्मा

जिले के आधा से अधिक होमगार्ड नए फरमान के बाद कम हो गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद मानदेय में सुधार हुआ था। फिर वहीं स्थिति आ गई हैं।

अर्जुन विश्वकर्मा

-----------

फोटो-16एमआरजे-19

परिचय-उदयराज त्रिपाठी

इस फरमान के बाद बेरोजगारी बढ़ जाएगी। समय से ड्यूटी नहीं मिलेगी, तो मानदेय कम हो जाएगा। संख्या अधिक है और ड्यूटी कम। सरकार अतिरिक्त बजट दे।

उदयराज त्रिपाठी

------

फोटो-16एमआरजे-20

परिचय-वशिष्ठ मुनी

अचानक ड्यूटी कम होने से दीपावली फीकी हो जाएगी। सरकार को फैसले पर विचार करना चाहिए ताकि होमगार्ड जवानों को कोई परेशानी न हो, सबको पर्याप्त ड्यूटी मिले।

वशिष्ठ मुनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.