मुख्य सड़क पर बना दिया डंपिग ग्राउंड, सांसत में राहगीर
महराजगंज नगर पालिका परिषद नौतनवा के पास कूड़ा नगर पालिका परिषद नौतनवा के पास कूड़ा निस्तारण के लिए कोई समुचित स्थान नहीं है। सड़क किनारे कूड़ा डंप किया जाता है। उसमें से कुछ की उठान होती है और कुछ दिन भर पसरा रहता है। अफसर भी मानते हैं कि सड़कों के किनारे कूड़ा डंप करना उनकी मजबूरी है।
महराजगंज: नगर पालिका परिषद नौतनवा के पास कूड़ा निस्तारण के लिए कोई समुचित स्थान नहीं है। सड़क किनारे कूड़ा डंप किया जाता है। उसमें से कुछ की उठान होती है और कुछ दिन भर पसरा रहता है। अफसर भी मानते हैं कि सड़कों के किनारे कूड़ा डंप करना उनकी मजबूरी है।
प्रतिदिन छह से आठ मिट्रिक टन कचरा नगर के 25 वार्डों में निकलता है, जिसके इधर-उधर पसरे रहने से उसमें सड़न होती है। नगर पालिका परिषद नौतनवा के सुभाष नगर वार्ड में कूड़े का अंबार आए दिन लगा रहता है। नगरवासी दुर्गेश प्रजापति, राजू जायसवाल, अंकुर, राहुल, विशाल जायसवाल, दिनेश कुमार, रोहित, रामबेलास, सुग्रीव, दिलीप आदि ने बताया आदर्श नगर पालिका होने के कारण कूड़े का निस्तारण नही होना गंभीर विषय है।
कूड़ा निस्तारण एवं पालीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए सरकारें जितने भी कठोर नियम-कानून बना दें, फिर भी व्यवस्था पटरी पर आते नजर नहीं आ रही है। नगर पालिका नौतनवा से निकलने वाला कचरा जहां डंप किया जा रहा है उसमें प्लास्टिक की कमी नहीं हो रही है। 50 माइक्रान से कम की पालीथिन और थर्माकोल पर प्रतिबंध लगे वर्षों बीत चुके हैं। इसके बावजूद भी घरों से निकलने वाले कचरे में अभी भी प्लास्टिक आ रही है।
सफाई व्यवस्था को लेकर नगर प्रशासन गंभीर है। यदि कस्बे में कूड़ा डंप हो रहा है तो गलत है। सफाई कर्मियों को इसके लिए आदेशित किया गया है। कूड़ा निस्तारण के डंपिग ग्राउंड की व्यवस्था बनाई जा रही है।
बीरेंद्र कुमार राव, ईओ, नगर पालिका परिषद, नौतनवा