दिव्यांग बच्चों को उपहार देकर मनाया दीपोत्सव
महराजगंज की स्थानीय संस्था परिवर्तन द्वारा एक्सीलरेटेड लैनिग कैंप में दिव्यांग बचों को दीपावली पर्व के मद्देनजर उपहार देकर दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया।
महराजगंज :
महराजगंज की स्थानीय संस्था परिवर्तन द्वारा एक्सीलरेटेड लैनिग कैंप में दिव्यांग बच्चों को दीपावली पर्व के मद्देनजर उपहार देकर दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को कंबल मिठाई एवं फल आदि अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें माया, नेहा, शिवानी, विपिन, आकाश एवं अन्य बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को विद्यालय की वार्डन अरुण श्रीवास्तव , सुनील शुक्ला, हीरालाल यादव, राजेश कन्नौजिया एवं वीरेंद्र शुक्ला को सम्मानित किया गया। दीपावली की मिठाई पाकर दिव्यांग चहक उठे। उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।