क्षत्रिय महासभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
समाज के लोगों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 05:10 AM (IST)
महराजगंज: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई महराजगंज के तत्वाधान में कोल्हुई बाजार में बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह व संचालन प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक कैलाश सिंह रहे। समाज के लोगों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। सभा के अंत में पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। इस दौरान हरिकेश सिंह, भाई उपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें