Move to Jagran APP

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने दिनेश

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा ब्रिगेड को 2019 के चुनाव को देखते हुए नए ऊर्जावान चेहरे

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:17 PM (IST)
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने दिनेश

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा ब्रिगेड को 2019 के चुनाव को देखते हुए नए ऊर्जावान चेहरे को जिले की टीम का नेतृत्व सौंपा है। शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश जायसवाल को भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद महराजगंज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी अशोक कटारिया व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने आज भाजयुमो जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। दिनेश जायसवाल के मनोनयन पर सांसद पंकज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र ¨सह, विधान सभा मे पार्टी के सचेतक बजरंग बहादुर ¨सह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र ¨सह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल ने बधाई दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.