नियति ने छीन ली राजकिशोर के परिवार की खुशियां
फरवरी में सऊदी से आया था घर
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:32 PM (IST)
महराजगंज: कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसी निवासी जगधन उम्र 27 वर्ष की असामयिक मृत्यु से गांव में मातम छा गया। राज किशोर के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र जगधन उर्फ भोलू बचपन से ही होनहार था। वह पिता की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सऊदी अरब में रहता था। फरवरी महीने में अभी घर आया था। तीन दिन पहले उसके घर में खुशियां थी। जगधन के तीन वर्षीय पुत्र ऋतिक का मुंडन हुआ था। बीती रात वह शिकारपुर के लिए आ रहा था कि घुघली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत से पिता राजकिशोर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके अरमान खाक हो गए। माता रामावती दहाड़े मारकर रो रही थी। इस परिवार की खुशियां पलभर में नियति ने छीन ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें