विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharajganj: राजनाथ स‍िंह ने राहुल गांधी पर साधा न‍िशाना, कहा- विदेश जाकर भारत की आलोचना करना दुर्भाग्यपूर्ण

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Thu, 08 Jun 2023 10:20 PM (GMT+05:30)

राजनाथ स‍िंह ने कहा क‍ि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां के स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था पर राहुल गांधी विदेश में जाकर ...और पढ़ें

रक्षा मंत्री महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
रक्षा मंत्री महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

महराजगंज, जागरण संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा विदेश में जाकर भारत की आलोचना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वस्थ लोकतंत्र में सभी को आलोचना का अधिकार है, लेकिन इसके लिए दुनिया का कोई दूसरा देश मंच उपलब्ध नहीं करा सकता। यदि विपक्ष का भी कोई नेता विदेश में जाता है, तो उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।

दुनिया के सभी देशों में भारत के स्वस्थ लोकतंत्र की चर्चा है: राजनाथ स‍िंह

राजनाथ स‍िंह ने कहा क‍ि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां के स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था पर राहुल गांधी विदेश में जाकर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। जबक‍ि दुनिया के सभी देशों में भारत के स्वस्थ लोकतंत्र की चर्चा है। लोगों का मानना है कि भारत में जैसे लोकतंत्र है वह दुनिया के किसी भी देश में नहीं है। रक्षा मंत्री गुरुवार को महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

मिशन 2024 के लिए विपक्षी दलों की एकता को चुनौती देने की तैयारी, क्या है बीजेपी का प्लान?

'अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी'

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत जब कुछ बोलता था तो उसकी बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। विश्व में भारत का कद ऊंचा हुआ है। जन सामान्य में प्रधानमंत्री के प्रति विश्वसनीयता बढ़ी है। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।