घरों से लेकर बाजार तक दीपावली की तैयारी
तराई के महराजगंज जिले में दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। दीपावली व धनतेरस महापर्व के मद्देनजर बाजार सज गए हैं। दो व चारपहिया वाहनों की बुकिग तेज हो गई है।
महराजगंज: तराई के महराजगंज जिले में दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। दीपावली व धनतेरस महापर्व के मद्देनजर बाजार सज गए हैं। दो व चारपहिया वाहनों की बुकिग तेज हो गई है। इलेक्ट्रानिक, वर्तन व कपड़ों की खरीद पर आफर लोगों को लुभा रहा हैं। मिलावटी खोवा की भरमार है। चांदी व सोने के सिक्के की खरीद के लिए खास लोग सराफा दुकानों पर आर्डर देने लगे हैं।
महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घरों की सफाई, रंगरोदन का कार्य अंतिम चरण में है। हर घर में लक्ष्मी के आगमन के लिए लोग पलक-पांवडे बिछाए हैं। इस दीपावली पर पहली बार लोगों का झुकाव देश में निर्मित झालरों, मोमबत्तियों व दीयों की ओर है। इस बार हर घर को दीपों से रोशन करने की तैयारी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कस्बों व बाजारों में सबसे अधिक दुकानें बर्तन, लाई, गट्टा व चीनी से बनी मिठाइयों की सजी हैं। इनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।